March 21, 2026
Balod: APK फाइल भेजकर 12 लाख की ऑनलाइन ठगी, बालोद पुलिस ने बिहार के तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Balod: APK फाइल भेजकर 12 लाख की ऑनलाइन ठगी, बालोद पुलिस ने बिहार के तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Aug 24, 2025

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में साइबर अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर एक बड़े ऑनलाइन ठगी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। इन ठगों ने APK फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए। इस मामले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहगांव निवासी एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी से 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई।

तकनीकी जांच से हुआ खुलासा
बालोद पुलिस ने महज एक महीने की गहन तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के बाद इस साइबर ठगी गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार दास (18), नीतीश कुमार दास (22) और राकेश कुमार दास (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार, मोबाइल फोन, लैपटॉप और डिजिटल बैंक कार्ड बरामद किए हैं।

ऐसे करते थे मोबाइल हैक
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह वॉट्सऐप के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को APK फाइल भेजता था। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड कर खोलता, उसका वॉट्सऐप और पूरा मोबाइल फोन हैक हो जाता। इसके बाद ठग ई-सिम बनाकर पीड़ित के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें इस ठगी से केवल 15% कमीशन मिलता था। रिटायर्ड कर्मचारी से हुई 12 लाख रुपये की ठगी में उन्हें 1.20 लाख रुपये का हिस्सा मिला।

झारखंड में ली थी हैकिंग की ट्रेनिंग
मुख्य आरोपी अरविंद कुमार दास ने पुलिस को बताया कि उसने झारखंड के देवघर में साइबर हैकिंग की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उसने अपने जीजा नीतीश और नीतीश के भाई राकेश को यह तकनीक सिखाई। तीनों ने मिलकर इस ठगी के धंधे को अंजाम देना शुरू किया और कई लोगों को अपना शिकार बनाया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix