
Balrampur: धनवार चेकपोस्ट मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की बसंतपुर पुलिस ने धनवार परिवहन चेकपोस्ट पर शासकीय कर्मचारियों से मारपीट के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

4 अक्टूबर को हुई थी घटना
मामला 4 अक्टूबर 2025 का है, जब परिवहन उप निरीक्षक भूषण ध्रुव ने बसंतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि ड्यूटी के दौरान कुछ लोग आरटीओ बैरियर (धनवार) पहुंचे और पूर्व विवाद के चलते कार्यालय में तोड़फोड़ की, गाली-गलौज की तथा शासकीय कर्मचारियों पर हमला किया था।
स्कॉर्पियो में पहुंचे थे आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी चंदन यादव, कैलाश यादव, उपेंद्र उर्फ गोलू यादव और उनके साथ 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्ति स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। इन लोगों ने आरटीओ बैरियर कार्यालय और आवासीय परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया था। उन्होंने सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
बसंतपुर पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की और तकनीकी व मानवीय संसाधनों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



