
Raipur में वक्फ बोर्ड की नोटिस पर बवाल
विहिप-बजरंग दल आज करेंगे वक्फ बोर्ड कार्यालय का घेराव
रायपुर। दीवाली से ठीक पहले राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में वक्फ बोर्ड की ओर से जारी नोटिस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता संदीप शर्मा के ट्वीट के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब बड़े विरोध प्रदर्शन का रूप ले चुका है।

हिन्दू समाज उतरा विरोध में
विहिप और बजरंग दल ने वक्फ बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रायपुर महानगर के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा और मंत्री बंटी कटरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड पुरानी बस्ती की जमीन को अपनी संपत्ति बताकर दावा कर रहा है। इसके विरोध में सकल हिंदू समाज की ओर से आज विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
वक्फ बोर्ड कार्यालय की ओर रैली
विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बैजनाथ धाम मंदिर, मोतीबाग में दोपहर 1 बजे एकत्रित होंगे। इसके बाद वे रैली निकालकर वक्फ बोर्ड कार्यालय की ओर कूच करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने वक्फ बोर्ड कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है।
प्रशासन अलर्ट, पुलिस की तैनाती
संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। रायपुर पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



