
Kanker: बाइक को लेकर विवाद, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बाइक को लेकर हुए मामूली झगड़े में छोटे भाई ने गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना 20 अक्टूबर की रात की है, जिसने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है।

गुस्से में टूट गया भाईचारे का रिश्ता
बताया गया है कि भाइयों के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाली रात विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने घर में रखी बंदूक को उठाया और उसके बट से बड़े भाई के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।
समय पर अस्पताल नहीं ले जाने से गई जान
हमले में बड़े भाई को गंभीर चोट आई। परिजन और आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने में देर कर बैठे। शरीर से अधिक खून बहने और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



