March 4, 2026
बहुचर्चित ज्वेलरी डकैती कांड में बड़ा फैसला

बहुचर्चित ज्वेलरी डकैती कांड में बड़ा फैसला

Nov 12, 2025

रामानुजगंज अदालत ने आठ आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

रामानुजगंज। बहुचर्चित राजेश ज्वेलरी डकैती कांड में आज अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। रामानुजगंज सत्र न्यायाधीश हेमंत शराफ की अदालत ने एक महिला सहित सभी आठ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी पर ₹50,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है।.

 

₹4 करोड़ की ज्वेलरी लूट से मचा था हड़कंप

यह मामला उस समय पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था जब राजेश ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान से करीब ₹4 करोड़ मूल्य का सोना-चांदी लूट लिया गया था। वारदात को अत्यंत योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था, जिससे स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया था

बिहार-झारखंड के गैंग से जुड़े थे आरोपी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बिहार-झारखंड के कुख्यात बुकिंग गैंग से जुड़ा हुआ था। यह गैंग पहले भी कई राज्यों में डकैती और लूटपाट जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अदालत ने माना अपराध गंभीर

अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि आरोपियों ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया बल्कि समाज में अपराध का भय फैलाने का कार्य भी किया है। ऐसे मामलों में कठोर सजा ही अपराध पर नियंत्रण का उपाय हो सकता है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix