
बड़ी सौगात! Raipur के रावणभाठा मैदान के विकास के लिए 51.65 लाख स्वीकृत
राजधानी रायपुर में खेल और सार्वजनिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रावणभाठा मैदान के विकास कार्यों हेतु 51 लाख 65 हजार रुपए की स्वीकृति दी है।

यह मैदान रायपुर नगर निगम के शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड (वार्ड-62) में स्थित है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से आदेश जारी किए हैं।स्वीकृत कार्य और बजटपेवर ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट में टॉयलेट, प्रवेश द्वार और फिटिंग कार्य – ₹45 लाख 68 हजारहाईमास्ट लाइट – ₹5 लाख 97 हजारबदलेगा मैदान का स्वरूपइस बजट से मैदान को आधुनिक स्वरूप देने का लक्ष्य है।
हाईमास्ट लाइट के लगने से शाम के समय भी लोग खेलकूद व अन्य गतिविधियाँ कर सकेंगे।पेवर ब्लॉक, टॉयलेट और प्रवेश द्वार जैसी मूलभूत सुविधाएँ लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही हैं, जो अब पूरी होगी।इन सुविधाओं से खिलाड़ियों और आम नागरिकों को आराम और सुविधा दोनों मिलेंगी।सामुदायिक आयोजनों का प्रमुख केंद्ररावणभाठा मैदान पहले से ही सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों का केंद्र माना जाता है।
नगरीय प्रशासन विभाग का मानना है कि इन विकास कार्यों से मैदान का सौंदर्य बढ़ेगा और यह क्षेत्र खेलकूद एवं सामुदायिक आयोजनों का प्रमुख स्थल बनेगा। नई स्वीकृत राशि से मैदान को आधुनिक और आकर्षक रूप देने की योजना बनाई गई है, ताकि यह रायपुर शहर का खेल और सांस्कृतिक हब बन सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



