March 2, 2026
Bemetara : बच्चों को जापानी भाषा सिखाने के साथ बचत के लिए कर रही प्रेरित, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होंगी

Bemetara : बच्चों को जापानी भाषा सिखाने के साथ बचत के लिए कर रही प्रेरित, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होंगी

Sep 6, 2025

बेमेतरा जिले के कंडरका मिडिल स्कूल की शिक्षिका केवरा सेन ने अपने अभिनव और प्रेरणादायक कार्यों के कारण राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। बच्चों को नई-नई चीजें सिखाने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उनके प्रयासों की प्रशंसा हो रही है।

 

 

औषधीय गार्डन और जागरूकता

शिक्षिका केवरा ने स्कूल में 25 से अधिक औषधीय पौधों का छोटा-सा गार्डन बनाया है, जिसकी देखरेख बच्चे और शिक्षिका मिलकर करते हैं। बच्चे न केवल पौधों को पहचानते हैं, बल्कि उनके औषधीय गुणों के बारे में भी जानकारियां इकट्ठा कर दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।

पुस्तक बैंक और गल्ला बैंक की स्थापना

केवरा सेन ने स्कूल में बच्चो के लिए पुस्तक बैंक शुरू किया है, जहां बच्चे अपनी पुरानी किताबें जमा कर सकते हैं, भविष्य में इसे पुस्तकालय के रूप में उपयोग किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने गल्ला बैंक की भी शुरुआत की है, जिसमें बच्चे अपने जेब खर्च की बचत जमा करते हैं और स्कूल छोड़ते समय इसे निकाल सकते हैं। इस पहल से 150 से अधिक बच्चे आर्थिक बचत के महत्व को समझ रहे हैं।

बच्चों को जापानी भाषा सिखाने का अनूठा प्रयास

केवरा सेन बच्चों को जापानी भाषा भी सिखा रही हैं। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए उन्होंने जापानी भाषा बोलने और लिखने पर एक पुस्तक लिखी है, जिसकी 400 से अधिक प्रतियां छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वितरित की गई हैं। बच्चे स्कूल में आम बोलचाल में जापानी शब्दों का प्रयोग भी कर रहे हैं, जो उनकी भाषा सीखने की रुचि और क्षमता को दर्शाता है।

राज्यपाल पुरस्कार और जिले की गौरव

2019 से अब तक जिले के 12 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार मिल चुका है, जिनमें से 7 महिलाएं हैं। वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दौरान पांच शिक्षिकाओं को यह पुरस्कार मिला है। केवरा सेन का यह सम्मान जिला शिक्षा विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समाजिक प्रगति के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix