March 5, 2026
Raigarh : बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाला विजय राजपूत जिला बदर की कार्रवाई में फंसा

Raigarh : बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाला विजय राजपूत जिला बदर की कार्रवाई में फंसा

Nov 5, 2025

रायगढ़। बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में विवादों में आए विजय राजपूत के खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा की गई है। पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें कई पुराने अपराध दर्ज पाए गए हैं। इन सभी तथ्यों के आधार पर प्रशासन ने विजय राजपूत को कानून व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए जिला बदर की कार्रवाई की अनुशंसा की है।


सोशल मीडिया पर की थी विवादित टिप्पणी

विजय राजपूत ने सोशल मीडिया पर बाबा गुरु घासीदास के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया था। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू हुई।


पुलिस जांच में उजागर हुआ आपराधिक इतिहास

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि विजय राजपूत का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस आधार पर पुलिस ने जिला प्रशासन से उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।

प्रशासन करेगा अंतिम निर्णय

अब जिला प्रशासन पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही करेगा। यदि अनुशंसा को स्वीकृति मिलती है तो विजय राजपूत को कुछ समय के लिए रायगढ़ जिले की सीमाओं से बाहर रहना पड़ेगा। प्रशासन का कहना है कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix