
Raigarh : बाबा सत्यनारायण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, आरोपी युवक हिरासत में
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाबा सत्यनारायण को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

कोरबा निवासी युवक पर आरोप
पुलिस के अनुसार, कोरबा जिले के रहने वाले सरोज रात्रे (32 वर्ष) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया था। पोस्ट सामने आने के बाद समाज में आक्रोश फैल गया।
साहू समाज ने सौंपा ज्ञापन
घटना से आहत साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार (29 जनवरी) को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी। रात में ही पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया।

कोरबा पुलिस की मदद से गिरफ्तारी
कोरबा पुलिस के सहयोग से आरोपी सरोज रात्रे को हिरासत में लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। यह मामला कोसमनारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
SSP का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाबा सत्यनारायण के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत FIR दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



