March 5, 2026
Bilaspur: आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Bilaspur: आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Dec 18, 2025

बिलासपुर। रायगढ़ स्टेशन से पहले पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के एक जनरल कोच में बुधवार रात अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना भूपदेवपुर–किरोड़ीमल नगर रेलखंड में उस समय हुई, जब ट्रेन अपनी नियमित गति से आगे बढ़ रही थी।

तीसरे जनरल कोच से उठने लगा धुआं

जानकारी के अनुसार ट्रेन के तीसरे जनरल कोच से अचानक घना धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही कोच में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में आग की आशंका से यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

चेन पुलिंग कर रोकी गई ट्रेन

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग (एसीपी) कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही यात्री तेजी से नीचे उतरने लगे, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर आगे के लिए रवाना किया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix