
Ayushman भारत योजना: छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों में नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज जारी
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को नि:शुल्क और उच्च गुणवत्ता वाला उपचार दिया जा रहा है।

इस योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 1,600 से 1,700 दावे प्रस्तुत किए जा रहे हैं और 4 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक राज्य सरकार द्वारा 375 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जबकि केंद्र सरकार से 130 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है, जिससे लगातार अस्पतालों के दावों का भुगतान किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि योजना के नियमों का उल्लंघन करने वाले 118 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है, जिनमें 24 अस्पतालों का डी-एम्पैनलमेंट और 11 अस्पतालों का निलंबन शामिल है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी गरीब या पात्र परिवार इलाज से वंचित न रहे और सभी मान्य आयुष्मान कार्डधारकों को कैशलेस इलाज उपलब्ध हो।

राज्य सरकार की ओर से योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शीघ्र ही स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी संबंधित पक्ष योजना से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



