
आत्मानंद स्कूल में नई आपराधिक कानूनों पर जागरूकता प्रदर्शनी, छात्रों और ग्रामीणों को बताया गया कानून का नया स्वरूप
दुर्ग। थाना धमथा क्षेत्र में तीन नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला पुलिस दुर्ग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को धमधा स्थित आत्मानंद स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

दी गई कई महत्त्वपूर्ण जानकारी
प्रदर्शनी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण धाराओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किए गए सशक्त प्रावधानों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नए कानून अब दण्डात्मक से अधिक न्यायोन्मुखी और सुधारात्मक स्वरूप लिए हुए हैं, जिनमें नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

सायबर क्राइम से बचाव की भी दी जानकारी
इसके साथ ही उपस्थित लोगों को सायबर क्राइम से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग डिजिटल अपराधों से सुरक्षित रह सकें। जिला पुलिस ने बताया कि ऐसी जागरूकता प्रदर्शनी प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों के ग्राम पंचायतों, स्कूलों और महाविद्यालयों में आयोजित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक नए कानूनों की जानकारी पहुंच सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



