March 7, 2026
Chhattisgarh: Raigarh में अवैध वसूली के आरोप में जमकर मारपीट, 100 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

Chhattisgarh: Raigarh में अवैध वसूली के आरोप में जमकर मारपीट, 100 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

Jan 19, 2026

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले और ओड़िशा बॉर्डर पर रविवार शाम उस समय भारी हंगामा हो गया, जब अवैध वसूली को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान ओड़िशा से आए ट्रांसपोर्टरों और उनके समर्थकों ने रायगढ़ के वाहन मालिकों व यूनियन सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने 100 से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

ओड़िशा बॉर्डर पर अवैध वसूली का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़-ओड़िशा सीमा क्षेत्र में ओड़िशा की गाड़ियों से कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया।

मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल, गाली-गलौज के बाद हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओड़िशा से आए कुछ ट्रांसपोर्टरों और उनके समर्थकों ने अचानक रायगढ़ के वाहन मालिकों और यूनियन सदस्यों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मिर्ची स्प्रे छिड़ककर जमकर मारपीट की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दोनों पक्षों के जुटने से बढ़ा तनाव
घटना की खबर मिलते ही रायगढ़ से भी बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इसी बीच तमनार पुलिस को सूचना मिली और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात रोका
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को अस्थायी रूप से रोक दिया और स्थिति को नियंत्रित किया। देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में माहौल शांत कराया गया।

एक पक्ष की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
इसके बाद एक पक्ष तमनार थाना पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अवैध वसूली और हिंसा के आरोप में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix