
Raipur: खरोरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
धाबे से देशी और विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त
रायपुर। जिले के खरोरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबा में की गई।

ढाबे से मिली देशी और विदेशी शराब
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि शान-ए-पंजाब ढाबा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से देशी और विदेशी शराब की बड़ी मात्रा जब्त की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



