
Gariyaband में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 77.560 लीटर शराब जब्त
नया सवेरा अभियान के तहत फिंगेश्वर थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 77.560 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा सूमो वाहन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला ग्राम जमाही का है, जहां नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक सूमो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से दो जरीकैनों में भरी 70 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है।

ग्राम सहसपुर के 5 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ग्राम सहसपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे थे।
दूसरे मामले में भी कार्रवाई, कुल 6 आरोपी जेल भेजे गए
दूसरे मामले को मिलाकर पुलिस ने कुल 77.560 लीटर अवैध शराब जब्त की है। सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है।
अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



