
Janjgir Champa: अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 31 वाहन जब्त
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन की टास्क फोर्स टीम ने जिलेभर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 31 वाहनों को जब्त किया है, जिनमें 25 ट्रैक्टर, 2 हाइवा और 4 जेसीबी मशीनें शामिल हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की मंशा और राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई है।

अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा
जिला प्रशासन ने बताया कि प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके तहत जिला टास्क फोर्स ने बीते कुछ दिनों से लगातार निगरानी अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान कई क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए छापामार कार्रवाई की गई, जिससे कई अवैध खनन करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सख्त कार्रवाई
सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी स्तर पर अवैध खनिज कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उसी के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाना है, बल्कि इससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को भी नियंत्रित करना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



