
अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
एसडीएम की टीम ने जब्त किए 951 बोरी धान, प्रशासन सख्त
रायगढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्रवाई कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप अवैध भंडारण और धान खरीदी से जुड़ी अनियमितताओं पर रोक लगाने हेतु पूरे जिले में अभियान तेज कर दिया गया है।
तमनार क्षेत्र में संयुक्त टीम की छापेमारी
इसी कड़ी में आज एसडीएम घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तमनार तहसील के ग्राम बिजना में बड़ी कार्रवाई की। टीम को मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध और अवैध रूप से रखा गया धान मिला।

951 बोरी धान जब्त
छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 951 बोरी अवैध धान जब्त किया है। प्रशासन का कहना है कि यह धान समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रणाली को प्रभावित करने हेतु अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।
कार्रवाई से हड़कंप, जांच जारी
अचानक हुई इस कार्रवाई से धान तस्करों और अनियमितताओं में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



