
Raipur : अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी की देखरेख में की गई।

मुखबिर की सूचना पर छापा, तीनों आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भैंसा के गणेश राम नारंग, अमसेना के खीरलाल ढीढी और खरोरा निवासी श्रवण कुमार सोनवानी अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और तीनों आरोपियों को शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
गणेश राम नारंग (59 वर्ष), पिता स्व. चैतराम नारंग, निवासी भैंसा थाना खरोरा
खीरलाल ढीढी (39 वर्ष), पिता देवकुमार ढीढी, निवासी अमसेना थाना खरोरा
श्रवण कुमार सोनवानी (22 वर्ष), पिता स्व. पुनुराम सोनवानी, निवासी वार्ड क्रमांक 08 खरोरा
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



