March 7, 2026
Raipur : क्षणिक विवाद में ई-रिक्शा चालक का जानलेवा हमला, आरोपी हेमंत निषाद गिरफ्तार

Raipur : क्षणिक विवाद में ई-रिक्शा चालक का जानलेवा हमला, आरोपी हेमंत निषाद गिरफ्तार

Dec 15, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क पर हुए एक क्षणिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। ई-रिक्शा चालक द्वारा किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमंत निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना थाना गंज क्षेत्र की है, जिसमें एक दंपती ई-रिक्शा चालक के गुस्से का शिकार हुआ।

ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को प्रार्थी लोकेश्वरी वर्मा अपने पति लोकेश वर्मा के साथ दोपहिया वाहन से रेलवे स्टेशन होते हुए खमतराई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन चौक स्थित रंजीत होटल के सामने ई-रिक्शा क्रमांक सीजी/04/पीवाई/9389 के चालक ने उन्हें तेज गति से ओवरटेक किया।

सावधानी की बात पर भड़का चालक

ओवरटेक को लेकर लोकेश वर्मा ने चालक से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की बात कही, जिस पर ई-रिक्शा चालक आगबबूला हो गया और वाद-विवाद शुरू कर दिया।

धारदार हथियार से किया हमला

विवाद के दौरान आरोपी चालक ने अपने पास रखे धारदार हथियार से लोकेश वर्मा पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की शिकायत मिलते ही गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी हेमंत निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix