
Raipur में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
उरला पुलिस की कार्रवाई, तकनीकी और मानवीय सूचना से मिली सफलता
रायपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना उरला क्षेत्रांतर्गत दर्ज इस प्रकरण में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार थे, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार प्रयासरत थीं।

घटना के बाद दर्ज हुआ था मामला
घटना के संबंध में पूर्व में थाना उरला में अपराध क्रमांक 401/2025 धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले में नामजद दोनों आरोपी घटना के बाद से ही फरारी काट रहे थे।
लगातार प्रयासों के बाद मिली सफलता
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और मानवीय सूचना का सहारा लिया। संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को आज विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



