
सब-इंजीनियर युवती से दुष्कर्म का आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर गिरफ्तार
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सब-इंजीनियर युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सहायक पोस्ट मास्टर सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है, जहां 35 वर्षीय पीड़िता ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
ये है मामला
पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से वर्ष 2024 में हुई थी। 14 जनवरी को जब वह छुट्टी पर अपने गृहग्राम आई थी, तभी आरोपी ने उसे किराए के मकान में बुलाकर शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद हर छुट्टी पर आरोपी शादी का वादा करता रहा और संबंध बनाता रहा।

आरोपी गिरफ्तार
जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे नौकरी छोड़ने की शर्त रखी। पीड़िता ने अपनी नौकरी तक छोड़ दी, लेकिन इसके बाद आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज भी की। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



