March 4, 2026
देर रात व्यापारी की कार में आगजनी: युवकों की करतूत CCTV में कैद, दो आरोपी गिरफ्तार

देर रात व्यापारी की कार में आगजनी: युवकों की करतूत CCTV में कैद, दो आरोपी गिरफ्तार

Dec 17, 2025

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड पर मंगलवार देर रात एक व्यापारी की खड़ी कार में तीन युवकों ने आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक करीब 10 मिनट तक कार के आसपास मंडराते रहे। इसी दौरान एक युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़का, जबकि दूसरे ने माचिस से आग लगा दी। आगजनी के तुरंत बाद तीनों आरोपी भाग निकले। आग लगने की सूचना मिलते ही कार मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कार को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस कार्रवाई

कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix