March 7, 2026
मुंगेली अपहरण और हत्या कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली अपहरण और हत्या कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Dec 29, 2025

दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर की गई निर्मम पिटाई, इलाज से पहले मौत
मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई दिनदहाड़े युवक के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इस जघन्य वारदात का मास्टरमाइंड भी शामिल बताया जा रहा है। इस मामले में एक आरोपी के स्थानीय पार्षद होने की चर्चा ने घटना को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

घर के बाहर अधमरी हालत में फेंका गया था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पूर्व उस समय हुई जब अज्ञात लोगों ने युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। अपहरण के कुछ घंटों बाद आरोपियों ने युवक को उसके ही घर के बाहर अधमरी अवस्था में फेंक दिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
परिजन युवक को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर इस मामले में शामिल पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मास्टरमाइंड भी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वारदात की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

एक आरोपी के पार्षद होने की चर्चा
इस मामले में एक आरोपी के स्थानीय पार्षद होने की चर्चा सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix