
Arang: ‘मोंथा’ तूफान ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, धान कटाई पर लगा ब्रेक
आरंग। अरब सागर से उठे चक्रवात ‘मोंथा’ का असर अब छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। आरंग और लाखौली क्षेत्र में गुरुवार को पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रहीं और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही। मौसम के इस बदलते मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में चल रही धान कटाई की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

बारिश ने बढ़ाई परेशानी
बुधवार रात से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश गुरुवार देर शाम तक जारी रही, जिससे खेत और खलिहान दोनों गीले हो गए। नतीजतन किसानों को धान की कटाई रोकनी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



