March 7, 2026
आरंग थाना क्षेत्र में जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

आरंग थाना क्षेत्र में जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

Dec 29, 2025

ताशपत्ती से जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, लाखों का माल जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थाना आरंग क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम भानसोज स्थित खार में ताशपत्ती से जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

नगदी, वाहन और ताशपत्ती बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से कुल 1,71,290 रुपये नगद, 7 दोपहिया वाहन और ताशपत्ती जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 4,72,000 रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी
बताया गया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भानसोज के खार क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना आरंग पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
थाना आरंग पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix