March 3, 2026
APK File Download कराकर Cyber ठगों ने उड़ाए 55 हजार रुपए

APK File Download कराकर Cyber ठगों ने उड़ाए 55 हजार रुपए

Sep 17, 2025

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाटोबाड़ में पदस्थ ग्राम उमरादाह निवासी आरएचओ (RHO) चिरंजीव कुमार नायक से अज्ञात साइबर ठगों ने एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर 55 हजार रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की।

 

ऐसे हुई ठगी

पुलिस के अनुसार, आरएचओ चिरंजीव दो बैंकों में बचत खाते रखते हैं। 30 अगस्त को बीएमओ बालोद के नाम से बने एक सोशल मीडिया ग्रुप में उनके मोबाइल नंबर पर एक संदिग्ध आरटीओ चालान एपीके फाइल भेजी गई। उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ली, हालांकि बाद में उसे डिलीट कर दिया था।

इसके बावजूद 10 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर यूपीआई से जुड़े कई वन टाइम पासवर्ड (OTP) आने लगे। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत 11 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक शाखा बालोद जाकर बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और precaution के तौर पर 4 लाख रुपए निकालकर घर ले आए।

 

जब खाते चेक किए तो निकल चुकी थी रकम

घर पहुंचकर जब उन्होंने अपने दोनों खातों की जांच की तो पता चला कि एक खाते से यूपीआई के माध्यम से 7 ट्रांजेक्शनों में कुल 54,610 रुपए और दूसरे खाते से एक बार में 1,002 रुपए निकाले जा चुके थे। इस तरह कुल 55,612 रुपए की धोखाधड़ी अज्ञात साइबर ठग ने कर दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आरएचओ चिरंजीव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix