March 4, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने आज जशपुर में किया योगाभ्यास, 33 जिलो में होंगे योग के आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में किया योगाभ्यास, 33 जिलो में होंगे योग के आयोजन

Jun 21, 2025

आज, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे योगाभ्यास में हिस्सा लिये। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।

सभी जिला मुख्यालयों में योगाभ्यास

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रमों में नामांकित अतिथि शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख अतिथियों की सूची

बिलासपुर: केंद्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहू

राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

बलरामपुर-रामानुजगंज: मंत्री रामविचार नेताम

बेमेतरा: मंत्री दयालदास बघेल

नारायणपुर: मंत्री केदार कश्यप

कोरबा: मंत्री लखनलाल देवांगन

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

रायगढ़: मंत्री ओ.पी. चौधरी

महासमुंद: मंत्री टंकराम वर्मा

बलौदाबाजार-भाटापारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

दुर्ग: सांसद विजय बघेल

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई: सांसद संतोष पाण्डेय

सरगुजा: सांसद चिंतामणी महाराज

गरियाबंद: सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी

सारंगढ़-बिलाईगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया

जांजगीर-चांपा: सांसद कमलेश जांगड़े

सुकमा: सांसद महेश कश्यप

कांकेर: सांसद भोजराज नाग

सक्ती: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

बीजापुर: विधायक सुश्री लता उसेंडी

धमतरी: विधायक अजय

बस्तर : विधायक किरण सिंह देव

कोरिया: विधायक भैयालाल राजवाड़े

सूरजपुर: विधायक श्रीमती गोमती साय

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: विधायक गुरु खुशवंत साहेब

दंतेवाड़ा: विधायक चैतराम अटामी

बालोद: विधायक ललित चंद्राकर

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची

कोण्डागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम

योग के प्रति जागरूकता

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित ये कार्यक्रम राज्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। सभी नागरिकों से इन आयोजनों में शामिल होने की अपील की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix