February 11, 2026
Durg:  चक्काजाम और पुलिस से हाथापाई करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 धराए

Durg:  चक्काजाम और पुलिस से हाथापाई करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 धराए

Feb 11, 2026

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और बिना अनुमति मार्ग अवरुद्ध करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। दिसंबर 2025 में पटेल चौक पर हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या था मामला?

घटना 1 दिसंबर 2025 की है। पटेल चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने जमीन रजिस्ट्री की बढ़ी हुई दरों के विरोध में कुछ लोग बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन कर रहे थे। जब मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें समझाने और रास्ता खोलने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर और चार अन्य आरक्षकों के साथ हाथापाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं।  उग्र भीड़ ने घंटों तक आवागमन बाधित रखा और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाया।

ताजा गिरफ्तारी: हाई कोर्ट से मिली जमानत के बाद हुई कार्रवाई

विवेचना के दौरान पुलिस ने पूर्व में 5 आरोपियों को जेल भेजा था। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने मनोज राजपूत (50 वर्ष), निवासी सिकोला भाठा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त होने के बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया और सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर मुचलके पर रिहा किया गया।

अब तक गिरफ्तार आरोपी

  •  अनिल वासनिक (अंबेडकर नगर)
  •  विक्की चंद्राकर (शीतला नगर)
  •   दिनेश पाण्डेय (गयानगर)
  •  राकेश यादव (गयानगर)
  •  जितेन्द्र बत्रा (सिंधी कॉलोनी)
  •   मनोज राजपूत (सिकोला भाठा)

इनकी तलाश जारी (फरार आरोपी)

पुलिस अब शुभम सिंह राजपूत, यशवंत सिंह राजपूत, ओमप्रकाश कोटवानी और गीतेश ठाकुर की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix