
अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाने पर हत्या
राजनांदगांव। जिले में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डोंगरगांव ब्लॉक के मारगांव में एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने गांव में फैलाई जा रही झूठी अफवाहों का विरोध किया था।
‘माता लक्ष्मी के पदचिह्न’ से चमत्कार की अफवाह
जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश सिन्हा ने अपने घर में ‘माता लक्ष्मी का पदचिह्न’ बनाकर यह अफवाह फैला दी थी कि इससे चमत्कार हो रहा है। इस अंधविश्वास पर गांव के कई लोग भरोसा करने लगे थे। जब आंगेश्वर साहू (40 वर्ष) ने इस पर आपत्ति जताई और इसे धोखा बताया, तो आरोपी भड़क गया।

खेत में मिली लाश, साइकिल और चप्पल से हुई पहचान
घटना 10 नवंबर की रात की बताई जा रही है। देर रात आंगेश्वर साहू का शव गांव के एक खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला। शव के पास रखी साइकिल और चप्पल से उसकी पहचान की गई। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी महेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या अंधविश्वास के विरोध के कारण की गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



