
अमित बघेल को मिली तीन दिन की पुलिस रिमांड, कस्टडी में ही मां के अंतिम संस्कार में हुए शामिल…
रायपुर। अग्रवाल और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्हें 8 दिसंबर को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के फैसला देने के साथ पुलिस अमित बघेल को उसके पैतृक गांव ले गई, जहां वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

बयान विवाद का कारण
बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को लेकर अग्रवाल समाज के ईष्ट देव अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देव झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

समाज में हुआ विरोध
अमित बघेल के बयान के बाद देशभर में अग्रवाल और सिंधी समाज में नाराजगी फैल गई। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में लोग विरोध में सड़कों पर उतरे और FIR दर्ज करने की मांग की। सिंधी समाज के पदाधिकारी कोतवाली थाने में अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज करवा चुके हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



