
अमित बघेल को Raipur पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया
विवादित टिप्पणी के मामले में दर्ज है एफआईआर, गिरफ्तारी पर 5,000 रुपए का इनाम घोषित
रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उन पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन वह अब तक फरार है।
कई ठिकानों पर की गई छापेमार कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की तलाश में शहर और आसपास के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अब उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान शुरू किया है।

पकड़वाने पर घोषित किया गया इनाम
आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी टीमों की मदद ली जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



