March 4, 2026
Ambikapur : युवक अपहरण और मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur : युवक अपहरण और मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

Dec 18, 2025

अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों के अपहरण कर बंधक बनाने और बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पार्षद का बेटा भी शामिल है, वहीं दो आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला

पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला मामूली विवाद से शुरू हुआ था। आरोप है कि पार्षद के बेटे और उसके साथियों ने दोनों युवकों का अपहरण कर उन्हें एक किराए के मकान में बंधक बनाया और जमकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

चाकू की नोक पर किया गया अपहरण

पुलिस ने बताया कि मंगल पांडे वार्ड के खटिक पारा स्थित एक किराए के मकान में 15 दिसंबर की रात यह वारदात हुई। आरोपियों ने छात्र राहुल सोनवानी (22) और उसके साथी शुभम रवि का चाकू की नोक पर अपहरण किया और उन्हें जबरन वहां ले जाकर पीटा।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें पार्षद का बेटा विशाल साहू पिता सूर्य प्रकाश साहू (27), राजा साहू उर्फ संजय (32), उदय साहू (22), रोशन सोनी (22) और आकाश यादव (20) शामिल हैं। सभी आरोपी दर्रीपारा के निवासी बताए गए हैं। इसके अलावा दो नाबालिग भी इस वारदात में शामिल पाए गए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix