March 2, 2026
Ambikapur : मेडिकल कॉलेज से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप 

Ambikapur : मेडिकल कॉलेज से दो कैदी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप 

Oct 21, 2025

अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो कैदी बीती रात करीब 3 बजे फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, इलाज के लिए रखे गए इन कैदियों ने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर वार्ड से भागने में सफलता हासिल की।

पुलिस विभाग में हड़कंप

इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी है।

जल्द होगी फरार कैदियों की गिरफ्तारी 

जेल प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का आदेश दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कैदियों ने किस रास्ते से वार्ड से बाहर निकलने में कामयाबी पाई । पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही फरार कैदियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

 

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix