
Ambikapur: कपिल मित्तल एंड संस के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली सिगरेट जब्त
अंबिकापुर। शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेची जा रही नकली सिगरेट के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने कपिल मित्तल एंड संस के अग्रसेन मार्ग स्थित गोदाम और राम मंदिर रोड स्थित निवास में दबिश देकर भारी मात्रा में नकली सिगरेट की खेप बरामद की।

पुलिस को कार्रवाई के दौरान दो पिकअप वाहनों में भरी नकली गोल्ड फ्लेक, फ्लेग, लिबर्टी और इंडीमेंड ब्रांड की सिगरेट मिलीं। काफी समय से बाजार में नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद कंपनी के अधिकारी पिछले एक वर्ष से इस पूरे नेटवर्क पर नजर रखे हुए थे।
आईटीसी कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज
नई दिल्ली स्थित आईटीसी कंपनी के अधिकारी सदानंद मिश्रा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने कॉपीराइट्स एक्ट (संशोधित अधिनियम) सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी
पुलिस ने इस रैकेट का मुख्य आरोपी कपिल मित्तल (निवासी–राम मंदिर रोड) को चिन्हित करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



