
Ambikapur: फोटो का शौक बना जानलेवा, सेल्फी लेने पास गया युवक को हाथियों ने कुचला
अंबिकापुर।अंबिकापुर शहर से सटे लालमाटी इलाके में मंगलवार को 25 हाथियों का दल दिनभर डेरा जमाए रहा। इस बीच, हाथियों को देखने और उनका वीडियो बनाने पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक की हाथियों के हमले में मौत हो गई।
मजदूरी के लिए आया था अंबिकापुर
मृतक की पहचान राजकुमार नाइक (19 वर्ष) पिता चंदू नाइक, निवासी भोपाल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। वह मजदूरी के लिए अंबिकापुर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वन विभाग के बार-बार चेतावनी देने के बावजूद युवक हाथियों के करीब जाकर फोटो लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान हाथियों में से एक ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों में दहशत
घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को दूर किया और हाथियों को सुरक्षित दिशा में खदेड़ने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, लगातार चेतावनी के बावजूद कई लोग वीडियो और सेल्फी लेने के लिए हाथियों के करीब जाते रहे, जिससे स्थिति और खतरनाक बन गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



