
Ambikapur: जेल दाखिले के दौरान आरोपी को VIP ट्रीटमेंट, आरक्षक सस्पेंड
वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
अंबिकापुर केंद्रीय जेल के बाहर एक जिलाबदर आरोपी अंश पंडित को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। वीडियो में आरोपी जेल के अंदर मोबाइल पर बातचीत करते हुए नजर आया, जिससे पुलिस की कथित लापरवाही उजागर हुई।

आरक्षक पर एसपी की सख्त कार्रवाई
इस मामले में जिले के एसपी ने दोषी पाए गए आरक्षक सुशील कुमार को सस्पेंड कर दिया। आरोपी अंश पंडित पर सहायक उप निरीक्षक के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप था और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा था।
पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामला गंभीरता से लिया और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। इससे यह संदेश गया कि कानून और व्यवस्था में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



