
Ambikapur: प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक पीया, उपचार के दौरान मौत
मनमुटाव से आहत होकर उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी
अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम कुल्हाड़ी में एक युवक द्वारा कीटनाशक सेवन करने का मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मजदूरी कर लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत
पुलिस के अनुसार, ग्राम कुल्हाड़ी निवासी 29 वर्षीय गणेश कुमार (पिता बुधराम) मजदूरी का काम करता था। 15 फरवरी की शाम वह काम से घर लौटा और कुछ देर बाद गांव की ओर चला गया।

करीब दो घंटे बाद वह शराब के नशे में घर वापस आया। पिता ने उसे खाना खाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया और उनके साथ ही बिस्तर पर लेट गया।
उल्टी होने पर किया खुलासा
कुछ देर बाद गणेश को उल्टी होने लगी। पिता ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। यह सुनते ही परिजन उसे तत्काल शहर के मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे।
प्रेमिका से विवाद बना वजह
अस्पताल में उपचार के दौरान गणेश ने पिता को बताया कि उसका कल्याणपुर निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था और दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



