March 4, 2026
Ambikapur: 37 वर्षीय महिला की हत्या, स्कूल मैदान के पास गड्ढे में मिला शव — पुलिस ने शुरू की जांच

Ambikapur: 37 वर्षीय महिला की हत्या, स्कूल मैदान के पास गड्ढे में मिला शव — पुलिस ने शुरू की जांच

Oct 28, 2025

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर से लगे सोनवाही गांव के जंगल में एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय सुरमिला राजवाड़े के रूप में हुई है। महिला का शव स्कूल मैदान के किनारे खोदे गए सीपीटी गड्ढे में मिला।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।

गांव के जंगल में मिला शव

यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी अंतर्गत सोनवाही गांव की है। रविवार की दोपहर कुछ ग्रामीणों ने स्कूल मैदान के पास स्थित गड्ढे में महिला का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गांव में महिला का शव मिलने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

 

 

 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix