
Ambikapur मेडिकल कॉलेज से दो कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अंबिकापुर। जिले के मेडिकल कॉलेज स्थित जेल वार्ड से दो कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल और पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिवाली की रात करीब 3 बजे दोनों कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

रात 3 बजे कैदियों ने दी सुरक्षा को चुनौती
जानकारी के अनुसार, दोनों कैदियों का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड में चल रहा था। दिवाली की रात जब अस्पताल परिसर में सन्नाटा था, तभी दोनों कैदी मौका पाकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया।
एसपी ने जताई नाराजगी, दो पुलिसकर्मी निलंबित
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बंदियों की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



