
अंबिकापुर में Jio User के साथ Online ठगी, 9 रुपये के रिचार्ज के नाम पर धोखाधड़ी
अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटनईपारा निवासी मिथिलेश कुमार को जिओ फाइबर नेटवर्क में समस्या आए होने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा। 3 सितंबर की दोपहर लगभग 1 बजे, जब उनका जिओ फाइबर नेटवर्क नहीं चल रहा था, तो मिथिलेश ने सहायता के लिए यूट्यूब पर जिओ फाइबर का टोल फ्री नंबर खोजा और कॉल किया। इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क किया और मिथिलेश को बताया कि समस्या ठीक करने के लिए केवल 9 रुपये का रिचार्ज करना होगा।

अज्ञात व्यक्ति ने मिथिलेश को अपनी मोबाइल स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा और तकनीकी बहाने से उसे APK नाम की एक ऐप को बार-बार छूने को कहा। मिथिलेश ने उसका पालन किया, लेकिन इसके बाद उसने देखादेखी की उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये कट गए थे। धोखाधड़ी का एहसास होने पर मिथिलेश ने तुरंत सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला एक चेतावनी है कि इंटरनेट और मोबाइल सुरक्षा के प्रति सावधानी आवश्यक है। किसी भी अज्ञात कॉल पर पर्सनल जानकारी या मोबाइल की स्क्रीन शेयरिंग न करें और संदिग्ध ऐप को कभी भी टच या डाउनलोड न करें। ऐसे मामलों में आधिकारिक सेवा केंद्रों से ही संपर्क करें।

यह धोखाधड़ी ऑनलाइन फ्रॉड के नए तौर-तरीकों को दर्शाती है, जहां जालसाज तकनीकी जाल बुनकर लोगों के खाते से बड़ी रकम उड़ा लेते हैं। मिथिलेश का अनुभव सभी के लिए सतर्क रहने का उदाहरण है
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



