
Ambikapur: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत; चालक फरार
मणिपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर चौक के पास हुआ हिट एंड रन हादसा
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर चौक के पास आज एक भीषण हिट एंड रन हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीछे से आई टक्कर, एक युवक पहिए के नीचे आया
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बिलासपुर चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक हाईवा के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा युवक भी बुरी तरह घायल हो गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हाईवा चालक फरार, वाहन छोड़कर भागा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद आरोपी हाईवा चालक ने वाहन को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है और चालक की तलाश में जुट गई है।
इलाके में हड़कंप, स्थानीय लोगों की भीड़ जमा
दुर्घटना की सूचना फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोग इस लगातार बढ़ते सड़क हादसों से चिंतित हैं और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



