
Ambikapur Court में बम ब्लास्ट का ई-मेल आया, हड़कंप
अम्बिकापुर स्थित न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ई-मेल से मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
धमकी की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
आईजी ने की पुष्टि, साइबर टीम अलर्ट
इस मामले में आईजी दीपक झा ने धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि करते हुए बताया कि मेल की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया है और धमकी भेजने वाले की पहचान व लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।
प्रशासन सतर्क, अफवाहों से बचने की अपील
पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



