
Ambikapur में चलती कार पर स्टंट पड़ा महंगा
नाबालिगों के वायरल वीडियो के बाद पुलिस कार्रवाई, न्यायालय ने वाहन मालिक पर लगाया ₹37 हजार जुर्माना
अंबिकापुर। चलती कार में जानलेवा स्टंट करना वाहन मालिक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिगों को हिरासत में लिया था। अब जिला एवं सत्र न्यायालय ने वाहन मालिक पर 37 हजार रुपये का चालान लगाते हुए दंडित किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें चलती कार की बोनट पर एक नाबालिग लेटा हुआ दिखाई दे रहा था, जबकि अन्य नाबालिग कार में स्टंट कर रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद सरगुजा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
तीन नाबालिग हिरासत में, वाहन जब्त
गांधीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया और स्टंट में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के स्टंट से बड़ा हादसा हो सकता था और अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
न्यायालय ने सुनाया फैसला
मामले की सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लव रघुवंशी ने वाहन मालिक पर 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायालय ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सख्त संदेश दिया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस की अपील
सरगुजा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के स्टंट से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



