March 7, 2026
Ambikapur: बुजुर्ग की चाय में कीटनाशक मिलने से मौत

Ambikapur: बुजुर्ग की चाय में कीटनाशक मिलने से मौत

Oct 24, 2025

 

शक्कर समझकर पी लिया कीटनाशक, अस्पताल ले जाते समय हालत गंभीर

अंबिकापुर। जिले के उदयपुर इलाके में एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ है। बासेन गांव के रहने वाले 70 वर्षीय वीर साय की मौत जहर के सेवन से हो गई। जानकारी के अनुसार, वीर साय को आंखों की समस्या थी और कल सुबह उन्होंने चाय बनाने के दौरान शक्कर समझकर घर में रखे कीटनाशक को चाय में डाल लिया।

चाय पीते ही वीर साय बेहोश हो गए। घर के लोग उन्हें तुरंत अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल से प्राप्त मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया और शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। बुजुर्ग की मौत से पूरे परिवार में मातम फैल गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix