February 2, 2026
Ambikapur में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का स्टंट, वीडियो वायरल

Ambikapur में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का स्टंट, वीडियो वायरल

Jan 24, 2026

चलती गाड़ियों में लटककर निकाला काफिला, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
अंबिकापुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अंबिकापुर आगमन के दौरान युवाओं द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 15 गाड़ियों का काफिला शहर में निकाला गया, जिसमें कुछ युवक चलती गाड़ियों के दरवाजों और खिड़कियों से लटकते नजर आए। इस दौरान सड़क पर शोर-शराबा और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।

भगवत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे बघेल
जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी की शाम भूपेश बघेल अंबिकापुर में एक भागवत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके स्वागत में युवाओं ने गांधी चौक सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों का काफिला निकाला। इसी दौरान स्टंटबाजी का यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया।

सुरक्षा पर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद आमजन और सामाजिक संगठनों ने सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी न केवल स्वयं युवाओं के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix