
Ambikapur में 14 घरों में सेंधमारी: चोर CCTV में कैद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में 4 अक्टूबर की रात 14 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दशहरा के मौके पर दी सेंधमारी
गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी अंजली घोष के किराए के मकानों में यह घटना हुई। इन मकानों में कुनाल सिन्हा सहित 14 किराएदार रहते हैं, जो अपने-अपने काम से जुड़े हैं। दशहरा त्योहार के दौरान सभी किराएदार अपने घर गए थे। इसी खालीपन का फायदा उठाकर 4 अक्टूबर की रात एक चोर ने वार्ड क्रमांक-2 में स्थित इन मकानों को निशाना बनाया। चोर ने एक-एक कर 14 मकानों के ताले तोड़े और हजारों रुपये का सामान चुरा लिया।
सीसीटीवी फुटेज बना सबूत
चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोर का चेहरा साफ तौर पर कैद था। फुटेज के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



