
Ambikapur: बीजेपी विधायक के घर बड़ी चोरी, पिकअप में भरकर ले गए ज्वेलरी और कीमती सामान
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। भाजपा विधायक प्रबोध मिंज के सरकारी आवास लुंड्रा सदन’ में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने घर के भीतर रखे कीमती सामानों को पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए।
संदिग्धों की तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में चोरों का सुराग मिला और उन्हें पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल, पुलिस चोरी किए गए सामान की बरामदगी में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



