March 4, 2026
अंबिकापुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

अंबिकापुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

Jan 10, 2026

अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक 48 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव रविवार सुबह डेयरी फार्म के पास एक घर के सामने मिला। पुलिस ने मामले में एक युवती को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य संदिग्ध युवक फरार हैं।


सीने और गले पर मिले चाकू के निशान

फॉरेंसिक जांच में मृतक बबलू मंडल के सीने में चाकू के गहरे निशान पाए गए हैं। कपड़ों पर खून फैलकर सूख चुका था, वहीं गले पर भी चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है।

सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

घटना की सूचना पर सीएसपी राहुल बंसल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि रात के समय दो युवक और एक युवती मृतक के साथ मारपीट करते नजर आए। घटना के बाद तीनों को घटनास्थल से जाते हुए भी कैमरों में कैद किया गया है।

युवती हिरासत में, दो आरोपी फरार

सीसीटीवी फुटेज में दिखी युवती की पहचान सोनिया के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार सोनिया आदतन नशेड़ी है। घटना में शामिल दो अन्य युवक फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विवाद बना हत्या की वजह

मृतक के बेटे दीपू मंडल ने बताया कि उनके पिता शनिवार रात करीब 10:30 बजे तक घर के पास ही थे। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को बबलू मंडल का एक युवती और एक युवक से विवाद हुआ था। पुलिस इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह मान रही है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतक बबलू मंडल लोहे के स्क्रैप का काम करता था। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix