March 4, 2026
अंबिकापुर में व्यापारी पर जानलेवा हमला, 20 लाख की लूट

अंबिकापुर में व्यापारी पर जानलेवा हमला, 20 लाख की लूट

Dec 29, 2025

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में रविवार रात एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। सतिपारा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी पर डंडे से हमला कर करीब 20 लाख रुपये लूट लिए। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए आरोपी

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है। बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाते हुए अचानक सिर पर डंडे से हमला किया और रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब 20 लाख रुपये नकद थे।

CCTV फुटेज में दिखा पूर्व कर्मचारी

घटना के बाद इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर भागते हुए दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार फुटेज में दिख रहा आरोपी व्यापारी का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है, जिससे मामले में अंदरूनी साजिश की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने 18 लाख रुपये किए बरामद

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में लूटे गए पैसों में से 18 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और घायल व्यापारी के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत, व्यापारियों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने देर रात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix