
आमाबेड़ा धार्मिक हिंसा के विरोध में बस्तर बंद, त्योहार से पहले दुकानें बंद कराने पर मचा बवाल
जगदलपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर हुई धार्मिक हिंसा के विरोध में आज पूरे बस्तर संभाग में सर्व समाज ने बस्तर बंद का आह्वान किया। बंद का असर सुबह से ही बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में साफ तौर पर देखने को मिला। बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे शहर की रफ्तार थमी नजर आई।

बंद के दौरान जगदलपुर के मेन रोड क्षेत्र में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब कुछ दुकानदारों ने त्योहार से ठीक एक दिन पहले दुकानें बंद कराने पर आपत्ति जताई। व्यापारियों का कहना था कि क्रिसमस पर्व के चलते इस समय व्यापार चरम पर होता है, ऐसे में बंद से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

दुकानदारों के विरोध से बढ़ा तनाव
दुकानें बंद कराने को लेकर कुछ समय के लिए बहस और बवाल की स्थिति बनी, हालांकि स्थिति को बिगड़ते देख व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जिसके बाद माहौल शांत हो गया। मौके पर मौजूद प्रशासन और समाज के पदाधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



